मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शोएब पर प्रतिबंध शर्मनाक-अब्बास
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जहीर अब्बास ने तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पर लगाए गए पाँच वर्ष के प्रतिबंध की आलोचना करते हुए कहा है कि शोएब जैसे खिलाड़ी पर प्रतिबंध लगाना शर्मनाक है।

शोएब पर आचार संहिता का लगातार उल्लंघन करने के कारण दो दिन पूर्व ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाँच वर्ष का प्रतिबंध लगाया है।

अब्बास ने कहा कि पीसीबी का शोएब जैसे महत्वपूर्ण और बड़े खिलाड़ी पर प्रतिबंध लगाना शर्मनाक है। इसके बजाय उन पर आर्थिक जुर्माना लगाना चाहिए था।

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने गुरुवार को यहाँ कहा कि अन्य खिलाड़ियों की तुलना में तेज गेंदबाजों का मनोविज्ञान अलग होता है और उसे ध्यान में रखकर ही शोएब के मामले पर विचार किया जाना चाहिए था।

उन्होंने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान में लोकतंत्र की वापसी के बाद शोएब पर प्रतिबंध के खिलाफ लोगों की आवाज संसद में गूँजेगी।

अब्बास ने माना कि पाकिस्तान क्रिकेट इंजमाम उल हक के संन्यास लेने के बाद प्रभावित हुआ है और गौरवशाली अतीत वापस लाने के लिए घरेलू क्रिकेट में सुधार लाने के अलावा नयी प्रतिभाओं को सामने लाना होगा।

पुणे के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में अस्सी के दशक में शानदार शतक लगाने वाले अब्बास ने यहाँ राकांपा नेता कृष्णकांत कुडाले की बेटी के विवाह में शामिल होने यहाँ आए हैं।
और भी
हरभजन ने बेदी को पीछे छोड़ा
भारत के पास रणनीति नहीं थी-स्टेन
आईपीएल में नहीं खेलेंगे शोएब
मेरे करियर में सबसे खराब प्रदर्शन-हरभजन
पीसीबी का शोएब को कानूनी नोटिस
अख्तर पर प्रतिबंध का फैसला सही-हफीज