मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हरभजन ने बेदी को पीछे छोड़ा
ऑफ स्पिनर हरभजनसिंह पूर्व कप्तान बिशनसिंह बेदी को पीछे छोड़कर भारतीय टेस्ट इतिहास के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं।

हरभजन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन आज बाएँ हाथ के स्पिनर बेदी को विकेटों के मामले में पीछे छोड़ दिया। हरभजन ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के शुरुआती चार में से तीन विकेट लेकर अपने विकेटों की संख्या बेदी से आगे पहुँचा दी।

पूर्व कप्तान बेदी ने 67 टेस्ट मैचों में 28.71 के औसत से 266 विकेट लिए थे जबकि हरभजन के विकेटों की संख्या 267 हो गई है। हरभजन ने अपने 65वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की है।

'टर्बनेटर' के नाम से मशहूर हरभजन इसके साथ ही मौजूदा कप्तान अनिल कुम्बले और पूर्व कप्तान कपिल देव के बाद तीसरे सबसे सफल भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

कुम्बले ने मौजूदा टेस्ट से पहले 126 मैचों में 28.98 के औसत से 607 विकेट लिए थे जबकि कपिल ने 131 मैचों में 29.64 के औसत से 434 विकेट हासिल किए थे। भज्जी बेदी को पीछे छोड़ने के साथ ही अब दूसरे सबसे सफल भारतीय स्पिनर भी बन गए हैं।
और भी
भारत के पास रणनीति नहीं थी-स्टेन
आईपीएल में नहीं खेलेंगे शोएब
मेरे करियर में सबसे खराब प्रदर्शन-हरभजन
पीसीबी का शोएब को कानूनी नोटिस
अख्तर पर प्रतिबंध का फैसला सही-हफीज
सलीम मलिक को मिली राहत