मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारत के पास रणनीति नहीं थी-स्टेन
भारतीय बल्लेबाजी पर कहर बरपाने वाले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने दावा किया है कि मेहमान टीम की पेस बैटरी से निपटने के लिए टीम इंडिया के पास कोई रणनीति नहीं थी।

स्टेन ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम की पिच की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप की इससे अधिक हरी पिच नहीं देखी है। इस युवा तेज गेंदबाज ने मात्र 23 रन देकर पाँच भारतीय बल्लेबाजों को पैवेलियन पहुँचाया।

हालाँकि उन्होंने कहा कि यह ऐसा विकेट नहीं है, जिस पर आप शार्ट गेंदें डाल सकते हैं। भारतीय बल्लेबाज हमारे गेंदबाजों से शॉर्ट पिच गेंदों की उम्मीद कर रहे थे और बैकफुट पर खेल रहे थे, लेकिन हमने फुल लैंथ गेंदें फेंकी और हमें उसका पूरा फायदा मिला।

पिच के बारे में भारतीय कप्तान अनिल कुंबले और क्यूरेटर धीरज परसाना के बीच विवाद के बारे में पूछे जाने पर स्टेन ने कहा कि अगर भारतीय टीम जानती थी कि यह विकेट तेज गेंदबाजी को मदद करेगी तो उन्होंने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी क्यों की?

उन्होंने कहा कि मेजबान बल्लेबाजों ने जिस तरह की बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, उससे साफ लगता है कि उन्हें नहीं मालूम था कि इस तरह की विकेट पर कैसे खेलना चाहिए।

दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने कहा कि पहला विकेट गिरने के बाद ही हमें पता चल गया था कि विकेट गिरते रहेंगे, क्योंकि इस विकेट पर कैसे खेलना है भारतीय बल्लेबाजों को इसका कुछ भी पता नहीं था।
और भी
आईपीएल में नहीं खेलेंगे शोएब
मेरे करियर में सबसे खराब प्रदर्शन-हरभजन
पीसीबी का शोएब को कानूनी नोटिस
अख्तर पर प्रतिबंध का फैसला सही-हफीज
सलीम मलिक को मिली राहत
शोएब आईपीएल में खेलेंगे-मोदी