मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चोटिल तेंडुलकर की जगह कैफ
भारत को आज उस समय करारा झटका लगा जब मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर की जाँघ में लगी चोट के उभरने से वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच से बाहर हो गए।

अहमदाबाद में तीन अप्रैल से खेले जाने वाले इस महत्वपूर्ण टेस्ट के लिए तेंडुलकर की जगह मोहम्मद कैफ को टीम में शामिल किया गया है।

मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर ने बताया कि टेस्ट की 15 सदस्यीय टीम में दिल्ली के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को भी शामिल किया गया है।

तेंडुलकर की जाँघ में ऑस्ट्रेलिया में चोट लगी थी और एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहले टेस्ट के दौरान यह उभर आई, जिसके कारण ड्रॉ हुए टेस्ट के अंतिम दिन वे मैदान पर नहीं उतरे।
और भी
गुरु ग्रेग का फिटनेस मंत्र
सपाट पिच से कुंबले नाराज
...तो पूरा समय फिल्मों को-शाहरुख
यह वीरू की इच्छाशक्ति का कमाल था-कोच
रिकॉर्डों की बौछार, पहला टेस्ट ड्रॉ
पाक टीम में शोएब और आसिफ नहीं