मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
...तो पूरा समय फिल्मों को-शाहरुख
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का कहना है कि यदि क्रिकेट में उन्हें नाकामी मिलती है तो वह पूरा समय फिल्मों को देंगे। इसके लिए उन्होंने खुद को एक साल की मोहलत दी है।

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मालिक शाहरुख ने कहा कि यदि एक साल के भीतर क्रिकेट में मुझे कोई फायदा नहीं होता है तो मैं बेसिक पर लौट जाऊँगा। फिर से फिल्मों पर पूरा ध्यान दूँगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी टीम के प्रशंसक बच्चे दस साल बाद भी कोलकाता नाइट राइडर्स के ही साथ होंगे।

उन्होंने कल रात यहाँ एक कार्यक्रम के मौके पर एनडीटीवी से कहा जो बच्चे अभी 12 बरस के हैं, उम्मीद है कि वे 22 बरस की उम्र में भी कोलकाता नाइट राइडर्स के ही साथ होंगे। यह एक दीर्घकालीन सपना है और उम्मीद है कि पूरा होगा।
और भी
यह वीरू की इच्छाशक्ति का कमाल था-कोच
पहला टेस्ट मैच ड्रॉ
पाक टीम में शोएब और आसिफ नहीं
टीवी-18 ने जीता डीएससीएल ट्‍वेंटी-20 टूर्नामेंट
धोनी ने क्रोन्ये की याद दिलाई-कर्स्टन
धोनी भारतीय क्रिकेट के रजनीकांत-श्रीकांत