मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सहवाग के सामने हम नतमस्तक-ऑर्थर
सहवाग ने मैच को भारत की पकड़ में पहुँचाया
दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के चैम्पियन बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग के सामने नतमस्तक हो गई है। सहवाग की नाबाद 309 रन की पारी देखने के बाद ये शब्द दक्षिण अफ्रीका के कोच मिकी ऑर्थर के मुँह से निकले। तीसरे दिन के खेल की समाप्ति के बाद ऑर्थर ने संवाददाता सम्मेलन में सहवाग की पारी की जमकर सराहना की।

ऑर्थर ने कहा कि उनके गेंदबाज भारत की मजबूत बल्लेबाजी खासकर सहवाग के सामने असहाय हो गए। उन्होंने दिल से कहा कि हमें एक चैम्पियन बल्लेबाज ने नतमस्तक कर दिया। सहवाग ने अपनी इस शानदार पारी से भारत को मजबूत स्थिति में पहुँचा दिया है।

ऑर्थर ने कहा कि जिस तेज गति से रन बनाए वह आश्चर्यजनक था। भारतीय टीम आसानी से दक्षिण अफ्रीका के 540 रन के विशाल स्कोर को पीछे छोड़ सकती है।

ऑर्थर ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका सुबह दूसरी नई गेंद लेने के बाद भारत को बड़ी बढ़त लेने से रोक सकता है। उन्होंने कहा कि सुबह के पहले 15 ओवर हमारे लिए महत्वपूर्ण होंगे। सहवाग अब कल 400 रन बनाने के बारे में सोच रहे होंगे और हमारी कोशिश होगी कि हम उन्हें इस दौरान गलती करने के लिए मजबूर करें।
और भी
तिहरा शतक पिता को समर्पित-सहवाग
रेड चिलीज को अदालत के निर्देश
नई गेंद से सहवाग को रोकने की आस
टीम से बाहर होने पर आहत था-सहवाग
आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी खेलें-वॉर्न
सहवाग का चेन्नई में चमत्कार