मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रेड चिलीज को अदालत के निर्देश
शहर की एक अदालत ने आज याचिकाकर्ता और रेड चिलीज इंटरटेनमेंट को ईडन गार्डन पर होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों के दौरान बंगाल क्रिकेट संघ के 31 हजार सदस्यों को मुफ्त टिकट देने के संबंध में दायर याचिका पर 8 अप्रैल तक हलफनामा पेश करने के लिए निर्देश दिए हैं।

न्यायमूर्ति मुरारी मोहन घोष ने यह निर्देश दिए। इस मामले की अगली सुनवाई भी 8अप्रैल को ही होगी। आईपीएल के मुकाबले 18 अप्रैल से शुरू होने जारहे हैं, जो 1 जून तक चलेंगे।

अदालत ने हालाँकि याचिकाकर्ता बंगाल क्रिकेट लवर्स फोरम की माँग के अनुसार किसी तरह का स्थगन आदेश नहीं दिया। फोरम ने यह याचिका मैचों के मुफ्त टिकट के बँटवारे को लेकर दर्ज कराई है।

याचिकाकर्ता के वकील अजय सान्याल ने कहा कि कैब के नियमों के अनुसार जीवन पर्यन्त वार्षिक और एसोसिएट सदस्य चैरिटी मैचों को छोड़कर ईडन गार्डन पर होने वाले सभी मैचों को मुफ्त में देखने के हकदार हैं।
और भी
नई गेंद से सहवाग को रोकने की आस
टीम से बाहर होने पर आहत था-सहवाग
आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी खेलें-वॉर्न
सहवाग का चेन्नई में चमत्कार
वॉर्न का प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास
मैकेंजी ने वजन घटाया