मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
टीम से बाहर होने पर आहत था-सहवाग
वीरेंद्र सहवाग के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आक्रामक नाबाद तिहरा शतक कई खुशियाँ लेकर आया क्योंकि दिल्ली का यह बल्लेबाज टीम से बाहर होने के बाद खुद को साबित करने के लिए बेताब था।

सहवाग ने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा कि जब मैं टीम से बाहर था तो मैं काफी आहत था। मुझे खुद को साबित करना था और यही वह प्रेरणा थी, जिसने तेज धूप में भी लंबे समय तक ध्यान बनाए रखने में मेरी मदद की।

सहवाग को 2007 के शुरू में दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था और वह लगभग एक साल तक टीम से बाहर रहे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल जनवरी में पर्थ टेस्ट में वापसी की और एडिलेड में अंतिम टेस्ट मैच में शतक जड़कर इसे सही ठहराया।

पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में 309 रन के अपने रिकॉर्ड की बराबरी करने के बाद सहवाग ने कहा मुझे यह साबित करना था कि मैं इस स्तर का खिलाड़ी हूँ और मैं टीम में अपना स्थान पक्का करना चाहता हूँ।

दक्षिण अफ्रीका के 540 रन के विशाल स्कोर के सामने किसी भी बल्लेबाज को पूरा ध्यान अपने खेल पर लगाने की जरूरत पड़ती लेकिन सहवाग ने किसी भी समय चुप्पी नहीं साधे रखी और उलटे दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को दबाव में ला दिया।

सहवाग ने कहा कि मैंने अपनी पारी के दौरान ध्यान बनाए रखा क्योंकि हमें उनके स्कोर के करीब पहुँचने की जरूरत थी। उन्होंने कहा अनिल कुंबले ने मुझसे कहा कि मुझे जिम्मेदारी निभानी होगी लेकिन साथ ही अपने शॉट भी खेलने होंगे क्योंकि अच्छी रन गति रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है।

सहवाग ने कहा कि एमए चिदंबरम स्टेडियम की सपाट पिच के कारण भी उन्हें बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद मिली।

दाए हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने कहा विकेट बल्लेबाजी के लिए आदर्श है और इसमें गेंद बहुत अच्छे उछाल से बल्ले पर आ रही है। मैं जानता था कि यदि मैं अपने शॉट खेलता रहूँ तो आज ही 300 रन तक पहुँच सकता हूँ।
और भी
आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी खेलें-वॉर्न
सहवाग का चेन्नई में चमत्कार
वॉर्न का प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास
मैकेंजी ने वजन घटाया
आईपीएल का दूसरा सत्र सपना-मोदी
हरप्रीत का आईपीएल में चयन