अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कार्यक्रम में स्थान बनाने में परेशानियों का सामना कर रही इंडियन प्रीमियर लीग के अध्यक्ष ललित मोदी ने स्वीकार किया कि स्टार सुसज्जित ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट का अगला सत्र अगले चार वर्षों में संभव नहीं है।
मोदी ने आईपीएल के उद्घाटन के बाद कहा कि उन्हें पहले चैंपियंस ट्वेंटी-20 के लिए स्थान बनाना होगा, जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल मैच आयोजित कराए जाएँगे। आईपीएल में आठ फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेगी, जिसका आयोजन 18 अप्रैल से एक जून को कराया जाएगा।
मोदी ने कहा कि हम इसके दूसरे सत्र के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि अगले तीन या चार वर्षों में इसका दूसरा सत्र संभव हो पाएगा।
बीबीसी स्पोर्ट ने उनके हवाले से कहा कि हम सितंबर में इसके छोटे स्वरूप के बारे में सोच सकते हैं, क्योंकि तब हम व्यस्त नहीं होंगे और इस दौरान कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भी नहीं खेला जाएगा। हम इस पर विचार कर रहे हैं, लेकिन हमें यह भी ध्यान रखना होगा कि इस समय चैंपियंस ट्वेंटी-20 भी होगा इसलिए हमें हर चीज का ध्यान रखना होगा।
मोदी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता चैम्पियंस ट्वेंटी-20 को अगले साल लाने की है और इसके बाद ही हम भविष्य में आईपीएल के दूसरे सत्र के बारे में सोचेंगे।
इस बीच इंग्लैंड खिलाड़ियों के प्रमुख सीन मोरिस ने कहा कि उनके क्रिकेटर आईपीएल में खेलने के इच्छुक हैं और उन्हें ऐसा करने का मौका दिया जाना चाहिए वरना पैसा ऐसा करने पर मजबूर करेगा।
मोरिस ने कहा आईपीएल में जो कुछ हो रहा है उससे क्रिकेटरों की अहमियत बढ़ गई है।
|