मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हरप्रीत का आईपीएल में चयन
पंख छोटे और ऊँची उड़ान
- कपीश दुब
मध्यप्रदेश के युवा क्रिकेटर हरप्रीतसिंह भाटिया अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड समर्थित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली की टीम से खेलते नजर आएँगे। 16 वर्षीय हरफनमौला हरप्रीत का चयन उनके मध्यप्रदेश की जूनियर टीमों की ओर से किए गए प्रदर्शन के आधार पर हुआ। अभी वे मध्यप्रदेश की अंडर-17, 19, 22 और रणजी ट्रॉफी एक दिवसीय टीम के सदस्य हैं।

आईपीएल में अपने चयन के बारे में हरप्रीत ने कहा-मुझसे राष्ट्रीय चयनकर्ता और मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन के सचिव संजय जगदाले ने चर्चा की थी। उन्होंने मुझसे मेरे पिछले प्रदर्शन के बारे में पूछा था। बाद में मुझे दिल्ली टीम के अधिकारी मुखर्जी का फोन आया और मुझे दिल्ली टीम में शामिल किए जाने की जानकारी दी। हरप्रीत ने हालाँकि कहा कि अभी तक कोई अनुबंध नहीं हुआ है। शेष प्रक्रिया बाद में पूरी की जाएगी।

यहाँ रणजी ट्रॉफी एक दिवसीय टीम के तैयारी शिविर में हिस्सा लेने आए हरप्रीत ने कहा-मुझे खुद पर विश्वास था कि कुछ न कुछ जरूर करूँगा और भगवान ने मेरी इच्छा पूरी कर दी। पिछले दो सालों ने मेरा जीवन बदल दिया।

छत्तीसगढ़ के छोटे से शहर दल्ली राजहरा के मूल निवासी हरप्रीत ने क्रिकेट की खातिर मप्र के सागर शहर की राह पकड़ी। यहाँ उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। इसी दौरान हरप्रीत का चयन मध्यप्रदेश की अंडर-17, 19, 22 और रणजी ट्रॉफी एक दिवसीय टीम में हुआ।

हरप्रीत आईपीएल में शामिल मध्यप्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं। उनसे पहले भोपाल के अजितेश अरगल का चयन आईपीएल में हो चुका है, लेकिन अजितेश बड़ौदा टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं।

राष्ट्रीय चयनकर्ता और मप्र क्रिकेट एसोसिएशन के सचिन संजय जगदाले ने कहा कि हरप्रीत एक अच्छे क्रिकेटर हैं। जूनियर टीम से उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। इसके बाद उसे अंडर-22 टीम में मौका दिया गया।

यहाँ भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए हरप्रीत ने रणजी ट्रॉफी एक दिवसीय टीम में स्थान बनाया। मुझे उम्मीद है कि वह आईपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हरप्रीत की उम्र बहुत कम है, ऐसे ही मेहनत जारी रही तो वह बहुत आगे जाएँगे।
और भी
नियंत्रण में होनी चाहिए स्लेजिंग-ईशांत
बीसीसीआई देशद्रोही-कपिल देव
विरोधियों का रक्षात्मक कदम डालमिया
अच्छी साझेदारी से दबाव बनेगा-सहवाग
द. अफ्रीका ने की रिकॉर्डों की बौछार
फ्लड लाइट का उद्‍घाटन 12 अप्रैल को