मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अच्छी साझेदारी से दबाव बनेगा-सहवाग
भारत के आक्रामक ओपनर बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने गुरुवार को कहा कि वह पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन वसीम जाफर के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी करेंगे, ताकि दक्षिण अफ्रीकी टीम पर दबाव बनाया जा सके।

दूसरे दिन के खेल समाप्त होने के बाद बातचीत में सहवाग ने कहा कि भारत दक्षिण अफ्रीका के 540 रन के स्कोर के करीब पहुँचने की कोशिश करेगा। सहवाग दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक 61 गेंदों में 52 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे, जबकि उनके ओपनिंग साझीदार जाफर 25 रन पर उनका साथ निभा रहे थे।

सहवाग ने कहा कि अगर हम ऐसा करने में सफल रहे तो दूसरी पारी में दबाव दक्षिण अफ्रीका पर आ जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतिम दो दिन हरभजनसिंह की गेंदों पर दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का रन बनाना मुश्किल होगा।

उन्होंने कहा कि हम दो दिन तक बल्लेबाजी करना चाहेंगे ताकि बडा स्कोर खड़ा किया जा सके। उसके बाद हमारे गेंदबाज वापसी कर सकते हैं और मेहमानों पर दबाव बना सकते हैं। हालाँकि एक सवाल के जबाब में सहवाग ने यह स्वीकार किया कि फ्लैट विकेट और गर्मी के कारण भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि हालाँकि इसके बावजूद हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और दक्षिण अफ्रीका के सभी दस विकेट आउट किए। सहवाग ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी गर्मी और उमस से भिड़ने के लिए तैयार थे, क्योंकि मार्च के महीने में तो यह सामान्य बात है। अहमदाबाद और कानपुर में तो स्थिति इससे भी बदतर होगी। लेकिन टीम इंडिया घरेलू हालातों से परिचित है।

उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिल अमला के बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि हमने उम्मीद नहीं कि थी कि वह इतनी अच्छी बल्लेबाजी कर लेंगे। उन्होंने टेस्ट मैच खेलकर अपने प्रदर्शन में निखार लाया है।
और भी
द. अफ्रीका ने की रिकॉर्डो की बौछार
फ्लडलाइट का उदघाटन 12 अप्रैल को
वीरेन्द्र सहवाग का 14वाँ टेस्ट अर्द्धशतक
इंग्लैंड दौरे पर देर से पहुँचेंगे कीवी
न्यूजीलैंड के खिलाड़ी औसत में अव्वल
कुंबले ने 33वीं बार किया कॉट एवं बोल्ड