मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
द. अफ्रीका ने की रिकॉर्डों की बौछार
मेहमान दक्षिण अफ्रीकी टीम ने गुरुवार को यहाँ भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन अपने रिकॉर्डों की बौछार से एमए चिदंबरम स्टेडियम को सराबोर कर दिया।

मेहमान टीम ने भारत के खिलाफ उसी के जमीन पर अपना सर्वाधिक स्कोर खड़ा किया। जैसे ही दक्षिण अफ्रीकी टीम ने आज 511वाँ रन बनाया उसने अपना 2004-05 में कानपुर में नौ विकेट पर 510 रन के अपने सर्वाधिक स्कोर को पीछे छोड़ दिया।

इसके अलावा दक्षिण अफ्रीकी टीम ने एक पारी में सर्वाधिक 72 चौके लगाने के ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए 81 चौके का रिकॉर्ड बनाया। ऑस्ट्रेलिया ने 1986-87 में एक पारी में 72 चौके लगाने का रिकॉर्ड बनाया था।

हाशिम अमला ने भारत के खिलाफ अपना पहला शतक जमाया। इससे पहले उनका भारत के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर 63 था जो उन्होंने केपटाउन में बनाया था। इसके अलावा भारत में वह एक पारी में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी बने। इससे पहले एंड्रयू हाल ने 2004-05 में कानपुर में 163 रन बनाए थे।

विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर ने भी भारत के खिलाफ अपना उच्चतम 85 रन का स्कोर बनाया। इससे पहले उन्होंने 2001-02 में पोर्ट एलिजाबेथ में 68 रन बनाए थे। मोर्ने मोर्कल ने भी भारत के खिलाफ 35 रन का अपना उच्चतम स्कोर बनाया। इससे पहले 2006-07 में डरबन में उन्होंने 31 रन बनाए थे।
और भी
फ्लड लाइट का उद्‍घाटन 12 अप्रैल को
वीरेन्द्र सहवाग का 14वाँ टेस्ट अर्द्धशतक
इंग्लैंड दौरे पर देर से पहुँचेंगे कीवी
न्यूजीलैंड के खिलाड़ी औसत में अव्वल
कुंबले ने 33वीं बार किया कॉट एवं बोल्ड
मैदान पर फिर एंग्री यंग मैन बने श्रीसंथ