मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
फ्लड लाइट का उद्‍घाटन 12 अप्रैल को
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष शरद पवार और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित 12 अप्रैल को राजधानी के फिरोजशाह कोटला मैदान के फ्लड लाइट का उद्‍घाटन करेंगी।

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के उपाध्यक्ष सीके खन्ना ने गुरुवार को यहाँ बताया कि कोटला की फ्लड लाइट का उद्‍घाटन पवार और श्रीमती दीक्षित करेंगी। इस अवसर पर डीडीसीए के अध्यक्ष अरुण जेटली भी मौजूद रहेंगे।

खन्ना ने बताया कि स्टेडियम में लगने वाली चार फ्लड लाइट टावर में से पहली बुधवार की सुबह लगा दी गई, जबकि शेष टावर के 29 मार्च तक लग जाने की संभावना है। कोटला में फ्लडलाइट लगाने का काम अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) देख रही है।

उन्होंने बताया कि कोटला में लग रही फ्लड लाइट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नए मापदंडों को पूरा करती है और इसके साथ ही कोटला फ्लडलाइट के संबंध में नए मापदंडों को पूरा करने वाला देश का पहला मैदान बन जाएगा।

खन्ना ने बताया कि फ्लड लाइट के परीक्षण के लिए दिल्ली रणजी क्रिकेटरों और दिल्ली की आईपीएल फ्रैंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच एक मैच आयोजित किया जाएगा। कोटला आईपीएल के लीग के चार दिन रात के मैचों का आयोजन भी करेगा। इसके अलावा इस वर्ष बाद में भारत और इंग्लैंड के बीच दिन रात्रि एकदिवसीय मैच का आयोजन भी किया जाएगा।
और भी
वीरेन्द्र सहवाग का 14वाँ टेस्ट अर्द्धशतक
इंग्लैंड दौरे पर देर से पहुँचेंगे कीवी
न्यूजीलैंड के खिलाड़ी औसत में अव्वल
कुंबले ने 33वीं बार किया कॉट एवं बोल्ड
मैदान पर फिर एंग्री यंग मैन बने श्रीसंथ
कैरेबियाई जमीन पर श्रीलंका की पहली जीत