न्यूजीलैंड के खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ नेपियर में समाप्त हुई तीन क्रिकेट टेस्ट मैचों की श्रृंखला के बल्लेबाजी और गेंदबाजी औसत में छाए रहे। हालाँकि मेहमान इंग्लैंड ने यह श्रृंखला 2-1 से जीत ली।
किवी टीम के टिम साउदी ने हालाँकि एक मैच खेला लेकिन उन्होंने 82 रन बनाए और उनका औसत भी 82 रन के साथ सर्वश्रेष्ठ रहा।
रास टेलर ने एक शतक और तीन अर्धशतकों की मदद से श्रृंखला में 51.66 के औसत से सर्वाधिक 310 रन बनाए जबकि जैकब ओरम ने 14.87 के सर्वश्रेष्ठ औसत से आठ विकेट लेकर बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
इंग्लैंड की ओर से इयान बेल ने 50 के सर्वश्रेष्ठ औसत से 250 रन बनाए। रेयान साइडबॉटम ने श्रृंखला में 17.08 के औसत से सर्वाधिक 24 विकेट लेकर अपनी टीम को श्रृंखला जिताने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
|