मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कुंबले ने 33वीं बार किया कॉट एवं बोल्ड
भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन एशवेल प्रिंस को अपनी ही गेंद पर कैच करके कॉट एवं बोल्ड के अपने रिकॉर्ड को 33 तक पहुँचा दिया।

कुंबले और श्रीलंका के ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन बीच में इस रिकार्ड को एक-दूसरे से छीनते रहे लेकिन अब भारतीय लेग स्पिनर ने अपने रिकॉर्ड को मजबूत कर दिया है। मुरलीधरन ने 31 बार कॉट एंड बोल्ड किया है।

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ (73) ने लगातार तीसरी बार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने भारत के खिलाफ पाँचवाँ और टेस्ट मैचों में 21वाँ अर्धशतक जमाया है। यह भारत में उनका उच्चतम स्कोर भी है। दिलचस्प तथ्य यह है कि स्मिथ अब भारत के खिलाफ लगातार चार अर्धशतक लगा चुके हैं।

हाशिम अमला (नाबाद 85) ने भारत के खिलाफ दूसरा और कुल सातवाँ अर्धशतक जमाया। यह भारत के विरुद्ध उनका सर्वाधिक स्कोर भी है।

स्मिथ और नील मैंकेजी ने पहले विकेट के लिए 126 रन की भागीदारी की जो दक्षिण अफ्रीका की तरफ से भारत के खिलाफ इस विकेट के लिए दूसरी शतकीय साझेदारी है। मैंकेजी (94) का यह भारत के खिलाफ दूसरा और कुल 14वाँ अर्धशतक है।
और भी
मैदान पर फिर एंग्री यंग मैन बने श्रीसंथ
कैरेबियाई जमीन पर श्रीलंका की पहली जीत
गावस्कर ने स्पीड से मुलाकात की
एक अप्रैल को पेश होंगे शोएब अख्तर
दूधिया रोशनी से जगमगा उठेगा कोटला
वेस्टइंडीज के सामने 437 रन का लक्ष्य