मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
एक अप्रैल को पेश होंगे शोएब अख्तर
पाकिस्तान के विवादास्पद तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा कि वह क्रिकेट बोर्ड के उनके खिलाफ लगाए गए अनुशासनहीनता आरोपों का सामना करने के लिए तैयार हैं और इसके लिए वह एक अप्रैल को अनुशासनात्मक समिति के समक्ष प्रस्तुत होंगे।

अख्तर को बोर्ड की नीतियों के खिलाफ बयानबाजी करने और फेडरल क्षेत्र की टीम भावना को खत्म करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने हाल में हुए पंचकोणीय टूर्नामेंट में इस टीम की कप्तानी की थी।

उनके खिलाफ पीसीबी की खिलाड़ियों के आचार संहिता भंग करने के भी कई आरोप हैं। इस तेज गेंदबाज ने आज पत्रकारों को बताया जब मैं समिति के समक्ष प्रस्तुत होऊँगा, तब मैं अपना पक्ष भी रखूंगा।

मैं बांग्लादेश के खिलाफ आगामी श्रृंखला में खेलने का इच्छुक हूँ। मुझे नहीं लगता कि मेरा करियर खत्म हो गया है।
और भी
दूधिया रोशनी से जगमगा उठेगा कोटला
वेस्टइंडीज के सामने 437 रन का लक्ष्य
किंग खान का मुकाबला मिथुन दादा से
आईपीएल की वेबसाइट 7 अप्रैल को
विटोरी ने बल्लेबाजों को दोष ठहराया
बीसीसीआई गावस्कर के साथ