मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दूधिया रोशनी से जगमगा उठेगा कोटला
राजधानी में क्रिकेट का मुख्य केंद्र फिरोजशाह कोटला अगले तीन दिन के अंदर दूधिया रोशनी से जगमगा उठेगा और इसके बाद इसमें दिन-रात्रि के मैच आयोजित किए जा सकेंगे।

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) सचिव एसपी बंसल के अनुसार कोटला में आज रात तक दो टावर स्थापित कर दिए जाएँगे जबकि बाकी दो टावर अगले तीन दिन के अंदर लगाए जाएँगे।

उन्होंने कहा कि हम इस वक्त का इंतजार कर रहे थे। अगले तीन दिन में कोटला दिन-रात्रि मैच आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगा। डीडीसीए ने दूधिया रोशनी लगाने के लिए चार करोड़ रुपए खर्च किए तथा रोशनी लगाने का काम जनरल इलेक्ट्रिक ने किया।

अगले महीने शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चार मैच भी दूधिया रोशनी में खेले जाएँगे। इसमें पहला दिन-रात्रि एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच भारत और इंग्लैंड के बीच अक्टूबर में खेला जाएगा।
और भी
वेस्टइंडीज के सामने 437 रन का लक्ष्य
किंग खान का मुकाबला मिथुन दादा से
आईपीएल की वेबसाइट 7 अप्रैल को
विटोरी ने बल्लेबाजों को दोष ठहराया
बीसीसीआई गावस्कर के साथ
दक्षिण अफ्रीका की मजबूत शुरुआत