मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
किंग खान का मुकाबला मिथुन दादा से
ुपहले पर्दे पर भले ही दोनों का सामना ज्यादा नहीं हुआ है, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर अब शाहरुख खान की टक्कर मिथुन चक्रवर्ती से होने जा रही है।

इंडियन प्रीमियर लीग में किंग खान की 'कोलकाता नाइट राइडर्स' टीम के भव्य लांच के एक पखवाड़े बाद प्रतिद्वंद्वी इंडियन क्रिकेट लीग ने मिथुन दादा को अपनी 'कोलकाता टाइगर्स' टीम के लिए अनुबंधित किया है।

आईसीएल के साथ करार करने वाले मिथुन ने कहा कि हाँ मैंने आईसीएल के साथ अनुबंध किया है। मैं हमेशा से एक क्रिकेट या फुटबॉल टीम बनाना चाहता था। अब मेरे पास मौका है।

क्रिकेट हलकों में माना जा रहा है कि शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के शहर और पूरे देश में हो रहे प्रचार का जवाब देने के लिए 'जी समूह' ने कोलकाता से निकलकर बॉलीवुड में नाम कमाने वाले मिथुन के साथ नाता जोड़ा है, जिनके प्रशंसक यहाँ बड़ी तादाद में हैं।

मिथुन की मौजूदगी से क्रेग मैकमिलन की अगुआई वाली टीम की हौसला अफजाई होगी। मीडिया और खेलप्रेमियों का रवैया अभी इस टीम को लेकर उदासीन ही रहा है।

मिथुन ने कहा कि उनकी 'घारेर चेल' (धरतीपुत्र) की छवि से कोलकाता और पश्चिम बंगाल के क्रिकेटप्रेमियों की दिलचस्पी बढे़गी। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा वे किंग खान से किसी तुलना की इच्छा नहीं रखते।

उन्होंने कहा कि उनके (शाहरुख और आईपीएल) सोचने का अपना नजरिया है, मेरी सोच अलग है लिहाजा कोई तुलना ही नहीं है। मैं इतना कह सकता हूँ कि मुकाबला किए बिना मैं मैदान नहीं छोड़ूँगा।

राज्य में अपनी लोकप्रियता को भुनाने के लिए मिथुन टीम का नाम बदलकर 'रॉयल बंगाल टाइगर्स' रखने के पक्ष में थे। उन्होंने कहा पूरे बंगाल के लोग मुझसे प्यार करते हैं।

उन्होंने कहा कि मेरी एक झलक पाने के लिए मेरे प्रशंसक रातभर जगे रहे। मैं अपनी टीम को सिर्फ कोलकाता तक सीमित क्यों रखूँ, पूरे राज्य को अनदेखा क्यों करूँ। मिथुन ने कहा कि मैं कुछ नए खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को जोड़ने की कोशिश करूँगा।
और भी
आईपीएल की वेबसाइट 7 अप्रैल को
विटोरी ने बल्लेबाजों को दोषी ठहराया
बीसीसीआई गावस्कर के साथ
दक्षिण अफ्रीका की मजबूत शुरुआत
मुंबई चैंप्स ने चंडीगढ़ लायंस को हराया
सीए को स्लेजिंग पर प्रतिबंध मंजूर नहीं