इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अपनी वेबसाइट अगले महीने जारी करेगा, जबकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का बहुप्रतीक्षित पोर्टल जुलाई में शुरू हो जाएगा।
आईपीएल अपनी वेबसाइट 7 अप्रैल को शुरू करेगा, जिसे उत्तरी अमेरिका स्थित कंपनी तैयार कर रही है। यही कंपनी बीसीसीआई का पोर्टल भी तैयार करेगी।
आईपीएल सूत्रों ने कहा कि बीसीसीआई, आईपीएल ने अपनी वेबसाइट तैयार करने और उसे चलाने के लिए उत्तरी अमेरिका की एक कंपनी के साथ अनुबंध किया है तथा अगले 10 साल के लिए न्यूनतम गारंटी पाँच करोड़ डॉलर तय की गई है।
सूत्रों ने कहा कि 10 साल बाद कंपनी की कमाई का आधा हिस्सा बोर्ड को मिलेगा। वेबसाइट कौनसी कंपनी तैयार कर रही है, इसका खुलासा नहीं किया गया है।
|