मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
विटोरी ने बल्लेबाजों को दोषी ठहराया
न्यूजीलैंड के कप्तान डेनियल विटोरी ने इंग्लैंड के हाथों तीसरे क्रिकेट टेस्ट और श्रृंखला में मिली हार का ठीकरा अपने बल्लेबाजों पर फोड़ते हुए कहा कि उनके खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।

तीसरे टेस्ट में 121 रन से पराजय के बाद श्रृंखला 1-2 से गँवाने वाले विटोरी ने कहा हम लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। बल्लेबाजों ने पूरी तरह से निराश किया।

उन्होंने कहा हमें लगातार अच्छा खेलना होगा क्योंकि दूसरे टेस्ट देशों की तरह हमारे पास प्रतिभाओं का भंडार नहीं है।

इस स्पिन गेंदबाज ने कहा हैमिल्टन में पूरे पाँच दिन हमने दबाव बनाए रखा लेकिन वेलिंगटन में एक सत्र की चूक भारी पड़ी। यहाँ कुछ सत्रों में हमारे बल्लेबाज और दो सत्रों में गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।
और भी
बीसीसीआई गावस्कर के साथ
दक्षिण अफ्रीका की मजबूत शुरुआत
मुंबई चैंप्स ने चंडीगढ़ लायंस को हराया
सीए को स्लेजिंग पर प्रतिबंध मंजूर नहीं
गिरफ्तारी के बाद डालमिया जमानत पर रिहा
टेस्ट सिरीज पर इंग्लैंड का कब्जा