मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बीसीसीआई गावस्कर के साथ
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि सुनील गावस्कर अपने हाल के कुछ कालम पर चर्चा के लिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के प्रतिनिधियों से मिलेंगे लेकिन उसने साफ किया कि पूर्व भारतीय कप्तान को अभी आईसीसी क्रिकेट समिति से इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा गया है।

भारत के विवादों से भरे ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान गावस्कर ने विश्व चैंपियन टीम के मैदानी व्यवहार और सिडनी नस्लय विवाद के लिए मैच रेफरी माइक प्रॉक्टर की कड़ी आलोचना की थी।

उनकी यह आलोचना कुछ लोगों को नहीं पची तथा 'द टाइम्स' के अनुसार आईसीसी कार्यकारी समिति की पिछले सप्ताह दुबई में हुई बैठक में इस महान बल्लेबाज को क्रिकेट समिति से बाहर करने का सर्वसम्मत फैसला किया गया। वह 2000 से इस समिति के अध्यक्ष हैं।

बीसीसीआई सचिव निरंजन शाह ने हालाँकि इस दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सुनील गावस्कर को आईसीसी क्रिकेट समिति के अध्यक्ष पद से हटाने की लंदन के एक समाचार पत्र की रिपोर्ट पर आधारित मीडिया की अफवाह सही नहीं है। आईसीसी ने भारतीय बोर्ड से इसकी पुष्टि की है कि सुनील गावस्कर को हटाने का फैसला नहीं किया गया है।

उन्होंने हालाँकि स्वीकार किया कि गावस्कर को आईसीसी प्रतिनिधियों के सामने अपने कॉलम के बारे में स्पष्टीकरण देना होगा।
और भी
दक्षिण अफ्रीका की मजबूत शुरुआत
मुंबई चैंप्स ने चंडीगढ़ लायंस को हराया
सीए को स्लेजिंग पर प्रतिबंध मंजूर नहीं
गिरफ्तारी के बाद डालमिया जमानत पर रिहा
टेस्ट सिरीज पर इंग्लैंड का कब्जा
आसिफ बांग्लादेश सिरीज से बाहर