मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दक्षिण अफ्रीका की मजबूत शुरुआत
ग्रीम स्मिथ, नील मैकेंजी और हाशिम अमला ने सपाट पिच और चिलचिलाती धूप में भारतीय गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा लेकर आज यहाँ अपनी अर्द्धशतकीय पारियों से दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में विशाल स्कोर की तरफ अग्रसर कर दिया।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 304 रन बनाए हैं। स्मिथ ( 73) और मैकेंजी (94) की ठोस शुरुआत के बाद अमला अब 85 रन बनाकर खेल रहे हैं और उनके साथ दूसरे छोर पर एबी डिविलियर्स ने 10 रन बनाए हैं।

भारतीय गेंदबाजों को सुबह से ही पसीना बहाना पड़ा लेकिन कप्तान अनिल कुंबले और हरभजनसिंह ने बाद के दोनों सत्र में दो-दो विकेट लेकर टीम को कुछ राहत दिलायी। भारत के लिए पूरे दिन में अच्छी खबर यही रही कि मँझे हुए बल्लेबाज जैक कैलिस और एश्वेल प्रिंस अधिक देर तक पिच पर नहीं टिक पाए।

स्मिथ और मैकेंजी ने पहले विकेट के लिए 132 रन की साझेदारी की तथा इसके बाद अमला ने भारतीय स्पिनरों का डटकर सामना करके एक छोर संभाले रखा। भारतीय मूल के दाएँ हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक 159 गेंद का सामना करके अपनी पारी में 10 चौके लगाए हैं।

अमला ने तब क्रीज पर कदम रखा जब स्मिथ बहुत अच्छी नींव रखकर पैवेलियन लौटे। उन्होंने शुरू में सतर्कता बरती और बाद में कुंबले और हरभजन के सामने अपना संयम बनाए रखा। कुंबले की गेंदों को खेलने में उन्हें हालाँकि काफी परेशानी हुई। यही नहीं, उन्होंने दिन के अंतिम क्षणों केवल विकेट बचाए रखने को तरजीह दी।

भारत के दोनों गेंदबाज आरपी सिंह और एस. श्रीसंथ शुरू से ही प्रभाव छोड़ने में असफल रहे। कुंबले और हरभजन ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को जरूर परेशान किया। कुंबले ने अब तक 61 रन देकर दो जबकि हरभजन ने 92 रन देकर दो विकेट लिए हैं। भारत के लिए यह अच्छी खबर है कि पिच से स्पिनरों को थोड़ी मदद मिल रही है, जिसका दोनों भारतीय फिरकी गेंदबाज आगे फायदा उठा सकते हैं।

सुबह भारत की तरफ से नई गेंद का जिम्मा संभालने वाले आरपी सिंह और श्रीसंथ सामान्य दिख रहे थे। श्रीसंथ ने एक दो अवसरों पर स्मिथ को जरूर परेशान किया, लेकिन इसके अलावा वह प्रभावहीन ही रहे। तेज धूप के कारण भी भारतीय गेंदबाज परेशान जिससे लगातार डिंक्स ब्रेक लेने पड़े।

ऑन लाइन स्कोर कार्ड
1 | 2  >>  
और भी
मुंबई चैंप्स ने चंडीगढ़ लायंस को हराया
सीए को स्लेजिंग पर प्रतिबंध मंजूर नहीं
गिरफ्तारी के बाद डालमिया जमानत पर रिहा
टेस्ट सिरीज पर इंग्लैंड का कब्जा
आसिफ बांग्लादेश सिरीज से बाहर
मैदान तक ही सीमित रहे वाकयुद्ध-कुंबले