मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुंबई चैंप्स ने चंडीगढ़ लायंस को हराया
श्रीधर अय्यर की कसी गेंदबाजी की बदौलत मुंबई चैंप्स ने चंडीगढ़ लायंस को आज रात यहाँ एडेलवेस ट्‍वेंटी-20 चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में 35 रनों हरा दिया।

टूर्नामेंट में अपना दूसरा मैच खेल रहे दाएँ हाथ के लेग स्पिनर अय्यर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने अपनी कसी हुई गेंदबाजी से चंडीगढ़ लायंस के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया और टीपी सिंह (21) तथा दिनेश मोंगिया (15) के महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए।

ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई चैंप्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों मे नौ विकेट पर 160 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जबाव में चंडीगढ लायंस की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर । 25 रन ही बना सकी। मुंबई चैंप्स की ओर से माइकल कास्प्रोविच ने दो विकेट चटकाए।

इससे पहले मुंबई चैंप्स की टीम एक समय । 5 रन पर दो विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। लेकिन कप्तान नैथन एस्टल और शुभोजीत पाल के बीच हुई 60 रन की साझेदारी ने टीम को संकट से उबार लिया।

एस्टल ने 31 गेंदों में पाँच चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रन और पाल ने 25 गेंदों में 30 रन बनाए। इसके अलावा किरण ने 21 गेंदों में 32 रन का योगदान दिया।

चंडीगढ़ लायंस की ओर से दक्षिण अफ्रीका के पूर्व आलराउंडर एंड्रयू हाल ने तीन ओवर में मात्र आठ रन देकर चार विकेट चटकाए जबकि डेरेल टफी ने दो विकेट लिए।
और भी
सीए को स्लेजिंग पर प्रतिबंध मंजूर नहीं
गिरफ्तारी के बाद डालमिया जमानत पर रिहा
टेस्ट सिरीज पर इंग्लैंड का कब्जा
आसिफ बांग्लादेश सिरीज से बाहर
मैदान तक ही सीमित रहे वाकयुद्ध-कुंबले
कुंबले गोल्डन बॉल से सम्मानित