भारत के विवादों से भरे ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद जहाँ स्लेजिंग पर पूर्ण प्रतिबंध की माँग जोर पकड़ चुकी है वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) इससे बिल्कुल ही सहमत नहीं है।
सीए का कहना है कि वर्तमान में मौजूद आईसीसी आचार संहिता स्लेजिंग से निपटने के लिए काफी है।
समाचार पत्र ' द हेराल्ड सन' ने सीए के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि इस मसले पर सीए की स्थिति स्पष्ट है कि आईसीसी आचार संहिता इस मामले निपटने की क्षमता रखती है।
उन्होंने कहा कि स्लेजिंग पर पूर्ण प्रतिबंध हमें मंजूर नहीं है। जबानी तीरों से संबंधित विवाद से आईसीसी आचार संहिता निपट सकती है।
उन्होंने कहा कि गालीगलौच, अभ्रद और अश्लील इशारे करना आईसीसी की आचार संहिता में प्रतिबंधित है। आचार संहिता के लेवल दो के तहत जबानी तीर भी दंडनीय अपराध है। इसे पूरी तरह प्रतिबंधित करने के बजाय अंपायरों को यह देखना चाहिए कि चीजें हद से ज्यादा नहीं गिरे।
|