मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गिरफ्तारी के बाद डालमिया जमानत पर रिहा
डालमिया पर 2.90 करोड़ के गबन का आरोप
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) कोष में 2 करोड़ 90 लाख रुपए की कथित हेराफेरी के मामले में बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को बुधवार को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया गया।

इससे पूर्व डालमिया अपने वकीलों के साथ संयुक्त पुलिस आयुक्त राकेश मारिया के समक्ष पेश हुए।

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा डालमिया के खिलाफ 1996 में आयोजित हुए विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के खातों में गड़बड़ी के आरोपों की जाँच पूरी कर चुकी है और डालमिया, उनके सचिव के एम चौधरी और गौतम दत्ता के खिलाफ आरोप-पत्र तैयार कर चुकी है।

बोर्ड ने मार्च 2006 में इस प्रकरण में डालमिया और अन्य के खिलाफ मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
और भी
टेस्ट सिरीज पर इंग्लैंड का कब्जा
आसिफ बांग्लादेश सिरीज से बाहर
मैदान तक ही सीमित रहे वाकयुद्ध-कुंबले
कुंबले गोल्डन बॉल से सम्मानित
आगामी सत्र में भारत का अतिव्यस्त कार्यक्रम
गावसकर से आईसीसी ने स्पष्टीकरण माँगा