मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
टेस्ट सिरीज पर इंग्लैंड का कब्जा
मोंटी पानेसर की कातिलाना गेंदबाजी
स्पिनर मोंटी ानेसर की कातिलाना गेंदबाजी (126 रन पर छह विकेट) की बदौलत इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पाँचवें दिन 121 रन से मात देकर श्रृंखला 2-1 से जीत ली।

553 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम अपनी दूसरी पारी में 431 रन पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड की तरफ से अपना पहला टेस्ट खेल रहे टीम साउथी ने सर्वाधिक नाबाद 77 रन बनाए। साउथी का यह पहला टेस्ट अर्द्धशतक भी रहा।

उधर इंग्लैंड ने वर्ष 2005 के बाद पहली बार विदेशी जमीं पर टेस्ट श्रृंखला जीती। वर्ष 2005 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर में मात दी थी।

मेहमान टीम के स्पिनर ानेसर ने किवी बल्लेबाजों को अपनी फिरकी की फाँस में फँसाकर टीम के जीतने की राह आसान कर दी। ानेसर ने अपने करियर की श्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 126 रन देकर छह किवी बल्लेबाजों को पैवेलियन की राह दिखाई।

ानेसर ने खेल के अंतिम दिन पहले ही सत्र में रास टेलर (74) और ब्रैंडन मैककुलम (42) के कीमती विकेट चटकाए। इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होते ही मेजबान टीम के टेस्ट ड्रॉ करने की भी उम्मीद खत्म हो गई।

इससे पहले टेलर और मैककुलम ने कल के स्कोर 222 रन पर पाँच विकेट से आज आगे खेलना शुरू किया। दोनों बल्लेबाजों ने क्रीज पर आते ही मेहमान गेंदबाजों की खबर लेनी शुरू कर दी। खासतौर पर टेलर ने तेज गेंदबाज रेयान साइडबॉटम के दिन के पहले ही ओवर में तीन चौके लगाकर अपने मंसूबे साफ कर दिए। टेलर ने टेस्ट में अपना तीसरा अर्द्धशतक 85 गेंदों में दस चौके की मदद से पूरा किया।

लेकिन ानेसर ने टेलर को पॉल कोलिंगवुड के हाथों कैच कराकर उनकी इस तूफानी पारी का अंत किया। टेलर ने मैककुलम के साथ 104 रन की साझेदारी की। टेलर के आउट होने के कुछ देर बाद ही मैककुलम भी चलते बने और न्यूजीलैंड ने 281 रन तक सात विकेट गँवा दिए। मैककुलम ने अपनी 42 रनों की पारी में सात चौके लगाए।

इसके बाद कप्तान डेनियल विटोरी और जीतन पटेल ने अगले विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की लेकिन पटेल 18 के निजी योग पर ानेसर की फिरकी में फँस गए। कुछ देर बाद ही विटोरी भी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की गेंद पर विकेट के पीछे टिम एंब्रोस को कैच थमा बैठे।

न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे बेहतरीन पारी खेली अपना पहला टेस्ट खेल रहे साउथी ने। उन्होंने अपने नाबाद 77 रनों की पारी में नौ गगनचुंबी छक्के लगाए।

साउथी ने अपना अर्द्धशतक तो महज 29 गेंदों में पूरा कर लिया जो किसी भी न्यूजीलैंड बल्लेबाज द्वारा टेस्ट में सबसे तेज अर्द्धशतक है लेकिन साउथी का यह प्रयास भी बेकार ही गया क्योंकि लंच के कुछ देर बाद ही साइडबॉटम ने क्रिस मार्टिन (05) को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी समाप्त कर दी।
और भी
आसिफ का आईपीएल में खेलना संदिग्ध
मैदान तक ही सीमित रहे वाकयुद्ध-कुंबले
कुंबले गोल्डन बॉल से सम्मानित
आगामी सत्र में भारत का अतिव्यस्त कार्यक्रम
गावसकर से आईसीसी ने स्पष्टीकरण माँगा
पाक दौरे के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित