मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गावसकर से आईसीसी ने स्पष्टीकरण माँगा
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावसकर की आईसीसी क्रिकेट कमेटी का प्रमुख और उनके कालम लिखने की दोहरी भूमिका के बारे में स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।

आईसीसी के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा है कि गावसकर को हाल ही में लिखे उनके विवादास्पद लेख के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए उन्हें दुबई स्थित आईसीसी के मुख्यालय में मुख्य कार्यकारी मैल्कम स्पीड से मिलने को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि आईसीसी बोर्ड ने पिछले सप्ताह इस मुद्दे पर बैठक की थी और गावसकर को स्पीड से मिलने को कहा गया था। हालाँकि उन्होंने कहा कि अभी मिलने के लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है।

गौरतलब है कि गावसकर ने हाल ही में लिखे अपने एक लेख में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया टीम को क्रिकेट की चुकी हुई हस्ती बताया था और कहा था कि वे हकीकत से नजरें चुरा रहे हैं।

उधर ब्रिटिश अखबार 'टाइम्स' के ऑनलाइन संस्करण में मंगलवार को कहा गया है कि गावसकर को आईसीसी क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष पद को छोड़ने के लिए कहा जा सकता है।

बीसीसीआई ने खंडन किया : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इन अटकलों का खंडन किया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावसकर को अपनी क्रिकेट समिति के प्रमुख के पद से हटाने का फैसला कर लिया है।

बोर्ड के सचिव निरंजन शाह ने चेन्नई में कहा कि बोर्ड को आईसीसी से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि जब ऐसी कोई बात ही नहीं है तो जानकारी मिलने का सवाल ही कहाँ पैदा होता है। शाह ने कहा कि इस बारे में मीडिया में आई रिपोर्टें गलत और बेबुनियाद हैं। गावसकर के खिलाफ आईसीसी ने कोई कदम नहीं उठाया है। इसलिए इस तरह की रिपोर्टों पर हम कोई टिप्पणी करना नहीं चाहते हैं।
और भी
पाक दौरे के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित
छींटाकशी पर प्रतिबंध से उबाऊ होगा क्रिकेट-क्लार्क
फ्लेमिंग ने क्रिकेट को अलविदा कहा
पटौदी, गावसकर चुनेंगे प्लेयर ऑफ द लीग
हालात श्रीलंका के अधिक अनुकूल रहे-सरवन
सीनियर अभी चुके नहीं-अटापट्टू