मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पाक दौरे के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित
बांग्लादेश ने अगले महीने होने वाले पाकिस्तान दौरे के लिए आज 15 सदस्यीय एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी।

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान को दौरा स्थगित करने के कारण बांग्लादेश की क्रिकेट टीम पाकिस्तान का छह से 20 अप्रैल का दौरा करेगी। इस दौरान टीम वहाँ पर पाँच एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 क्रिकेट मैच खेलेगी। इस श्रृंखला का पहला मैच आठ अप्रैल को लाहौर में होगा।

बांग्लादेश की टीम इस प्रकार है- मोहम्मद अशरफुल (कप्तान), मशरफे मुर्तजा, तमीम इकबाल, जुनैद सिद्दीकी, आफताब अहमद, नजीमउद्दीन, शहरियार नफीस, सकीब अल हसन, धीमान घोष, अब्दुर रज्जाक, शहादत हुसैन, महमूद उल्लाह, फरहद रजा, रकीबुल हसन, सैयद रसेल।
और भी
छींटाकशी पर प्रतिबंध से उबाऊ होगा क्रिकेट-क्लार्क
फ्लेमिंग ने क्रिकेट को अलविदा कहा
पटौदी, गावसकर चुनेंगे प्लेयर ऑफ द लीग
हालात श्रीलंका के अधिक अनुकूल रहे-सरवन
सीनियर अभी चुके नहीं-अटापट्टू
मुझे अपनी टीम पर विश्वास है-स्मिथ