मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुझे अपनी टीम पर विश्वास है-स्मिथ
चयन विवाद के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने आज कहा कि कल से यहाँ शुरू हो रहे तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम की चुनौती का जवाब देने के लिए उनकी टीम के पास सही संयोजन मौजूद है।

मैच की पूर्व संध्या पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भारत बेहतर टीमों में से एक है, अनुभवी और संतुलित। उनकी टीम में कई प्रभावशाली नाम हैं और कुछ खिलाड़ी काफी लंबे समय से खेल रहे हैं। लेकिन हमें लगता है कि हम उनकी बराबरी कर पाएँगे।

उन्होंने कहा कि भारत में युवा और अनुभव के बारे में काफी बात की गई। युवा खिलाड़ी मैदान पर उतर अपनी कीमत साबित करने को बेताब रहते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि हमारे पास सही टीम है।

यह पूछने पर कि क्या कोटा विवाद के कारण दक्षिण अफ्रीका को तेज गेंदबाज आंद्रे नेल और चार्ल लेंग्वेल्ट की कमी खलेगी, स्मिथ ने कहा कि उन्हें अपनी टीम पर पूरा विश्वास है।

उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी आक्रमण में काफी क्षमताएँ हैं और भारत ने ख्याति प्राप्त भारत के विभिन्न बल्लेबाजों के लिए अलग अलग योजना तैयार की हैं।

यह पूछने पर कि क्या अश्वेत खिलाड़ियों के लिए टीम में कोटा से उठे चयन विवाद का टीम पर असर पड़ा है, स्मिथ ने कहा कि खिलाड़ी इतने परिपक्व हैं कि इससे आगे बढ़ सकें।

उन्होंने कहा कि वैसे एक तरह से यह बोनस की तरह है कि हम यहाँ आकर इस मुद्दे से दूर हो गए और क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित कर पाए।

स्मिथ ने कहा कि टेस्ट के पहले दो दिन काफी अहम होंगे क्योंकि टीमों को गर्म और उमस भरे हालातों से निपटने में काफी दिक्कत होगी।

उन्होंने कहा ‍कि विकेट काफी अच्छी दिख रही है लेकिन चेन्नई में काफी गर्मी है। उपमहाद्वीप में खेलते हुए हर सत्र महत्वपूर्ण होता है और गर्मी से निपटना भी काफी अहम है। मुझे लगता है कि मैच के दौरान पिच से स्पिनरों को भी मदद मिलेगी।

लेकिन उन्होंने कि कहा कि टीम शायद सिर्फ एक स्पिन गेंदबाज के साथ उतरे। उन्होंने संकेत दिया कि पाल हैरिस उनकी पसंद होंगे।
और भी
जब रेलवे ने ठुकरा दिया था धोनी को
पहले टेस्ट में सात बल्लेबाज उतारेंगे-कुंबले
कैब सदस्यों ने दर्ज की याचिका
इंग्लैंड श्रृंखला जीतने की दहलीज पर
सेलिना और श्रीसंथ में तकरार
सहवाग को अच्छे प्रदर्शन का विश्वास