मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बारिश डाल सकती है मैच में खलल
भारत- दक्षिण अफ्रीका टेस्ट 26 मार्च से
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरू होने में अब 48 घंटे से भी कम का समय बचा है लेकिन आज शाम को फिर बारिश आने से इस मैच में भी व्यवधान पड़ने की संभावना बढ़ गई है।

सुबह धूप खिली रही लेकिन शाम को बारिश के कारण ग्राउंड्समैन को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। दक्षिण अफ्रीकी टीम भाग्यशाली रही और उसने आज बिना किसी बाधा के नेट पर अभ्यास किया लेकिन भारतीय टीम अचानक बारिश के कारण ढाई घंटे के बजाय दो घंटे ही अभ्यास कर पाई।

शहर में पिछले कुछ दिन से बेमौसम की बरसात हो रही है। इस दौरान ग्राउंड्समैन पिच तैयार करने में लगे रहे। मौसम विभाग का कहना है कि मैच के पहले दिन यानी बुधवार की सुबह तक बारिश और तूफानी हवाएँ चलने की संभावना है। हाल के वर्षों में यहाँ खेले गए मैचों पर बारिश के कहर को देखते हुए इस बार भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में विशेष पूजा भी की गई।

दक्षिण अफ्रीका इससे पहले 2005 में जब यहाँ एकदिवसीय मैच खेलने के लिए आया था तो बारिश के कारण उस मैच में एक गेंद भी नहीं फेंकी गई थी।
और भी
जगमोहन डालमिया ने किया गबन
धोनी ने गलत नहीं कहा-मोरे
बेहतर तरीके से लग सकती थी बोली
यूसुफ, अफरीदी को टीम में नहीं चाहते लासन
छींटाकशी पर प्रतिबंध लगाना मुश्किल-अटापट्टू
तबाही से बचाएँगे नए प्रधानमंत्री-इंजी