मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
तबाही से बचाएँगे नए प्रधानमंत्री-इंजी
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक को उम्मीद है कि पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी देश के क्रिकेट को तबाही से बचाएँगे।

भारत में मौजूद इंजमाम ने कहा कि मुझे पता है कि फिलहाल उनकी प्राथमिकताएँ अलग हैं और उन्हें अधिक अहम मुद्दों से निपटना है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि समय मिलने पर वह देश के सबसे लोकप्रिय खेल की तरफ भी ध्यान देंगे और इसे तबाही से बचाएँगे।

इंजमाम और गिलानी दोनों मध्य पाकिस्तान के शहर मुल्तान के रहने वाले हैं। इंजमाम ने 120 टेस्ट और 378 एकदिवसीय मैच खेलने के बाद पिछले साल संन्यास ले लिया था। उन्होंने कहा कि गिलानी क्रिकेट के दीवाने नहीं हैं लेकिन खेल में उनकी रुचि है।
और भी
द.अफ्रीका को अपनी सीमा पता है-बाउचर
जयवर्धने का शानदार शतक
राजपूत को नई भूमिका का इंतजार
श्रीलंका के पाक दौरे में आईपीएल बाधक
स्ट्रास और बेल के शतक
अख्तर और कनेरिया के खिलाफ कार्रवाई टाली