पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपनी प्रशासकीय संस्था की बैठक के बाद विवादास्पद तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और लेग स्पिनर दानिश कनेरिया के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई टाल दी।
पीसीबी अध्यक्ष नसीम अशरफ ने बताया कि प्रशासकीय संस्था ने बोर्ड की अनुशासनात्मक समिति को अख्तर और कनेरिया के दुराचरण तथा खिलाड़ियों की आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों पर कार्रवाई का फैसला करने का अधिकार दिया है।
जनवरी में 15 खिलाड़ियों को नया केंद्रीय अनुबंध दिए जाने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने बोर्ड की नीतियों के खिलाफ बयान दिए थे।
नई अनुबंध सूची से अख्तर को बाहर कर दिया गया था और कनेरिया का दर्जा घटा दिया गया था। अशरफ ने कहा कि अख्तर और कनेरिया के पास समिति के समक्ष उपस्थित होने का एक सप्ताह का मौका है।
|