मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इमर्जिंग मीडिया का चैपल के साथ करार
टीम इंडिया के पूर्व कोच ग्रेग चैपल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जयपुर टीम की स्वामी इमर्जिंग मीडिया ने अपनी सेवाओं के लिए नियुक्त किया है। चैपल को ट्वेंटी-20 प्रारूप के लिए नई प्रतिभा को तलाशने और फिर उनको निखारने का काम सौंपा जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान चैपल और राष्ट्रीय टीम के बायोमैकेनिक्स विशेषज्ञ रह चुके इयान फ्रेजर को 24 खिलाड़ियों का चयन करने का काम सौंपा जाएगा और फिर उन्हें जयपुर क्रिकेट स्टार अकादमी में निखारा जाएगा।

पिछले साल मार्च में विश्व कप में भारतीय टीम के लचर प्रदर्शन के बाद वह कोच के पद से हट गए थे। चैपल ने कहा कि वे इस नयी चुनौती पर ध्यान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा ट्वेंटी-20 के प्रवेश के बाद क्रिकेट की दुनिया में काफी बदलाव हुआ है। हम लोग 24 खिलाड़ियों का चयन करेंगे जिनका शिविर 21 मार्च से शुरू होगा और माह के अंत तक चलेगा।

चैपल ने कहा खिलाड़ी के कौशल के विकास के लिए सीधा सीधा कोई विज्ञान नहीं है। यह चुने गए खिलाड़ी पर निर्भर करेगा कि कैसे अपना विकास करता है।
और भी
ऑस्ट्रेलिया की छवि धूमिल होगी-लॉसन
अंडर-19 टीम स्वदेश पहुँची
'नर्वस नाइंटीज' से पीछा नहीं छूटा
भारत ने हर क्षेत्र में पछाड़ा-पोंटिंग
परीकथा की तरह रहा करियर-गिलक्रिस्ट
मुगदल छोड़कर बल्ला थामा....