मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अंडर-19 टीम स्वदेश पहुँची
कुआलालंपुर में अंडर-19 विश्व कप खिताब जीतने वाली भारतीय युवा टीम का आज यहाँ पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया।

बीसीसीआई के अध्यक्ष शरद पवार, यूबी के अध्यक्ष विजय माल्या, जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुला और कर्नाटक क्रिकेट संघ के सचिव ब्रिजेश पटेल ने टीम का स्वदेश पहुँचने पर स्वागत किया।

आठ साल बाद विश्व कप जीतने वाली भारत की जूनियर टीम की एक झलक पाने के लिए बीसीसीआई के अधिकारी गण के अलावा सैंकड़ों क्रिकेट प्रेमियों ने घंटो इंतजार किया।

भारत ने अंडर-19 विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को दो मार्च को खेले गये फाइनल में 12 रन हराकर खिताब पर कब्जा किया।

युवा भारतीय क्रिकेट टीम ने हवाई अड्डे पर इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रेमियों का हाथ हिला कर स्वागत किया।
और भी
'नर्वस नाइंटीज' से पीछा नहीं छूटा
भारत ने हर क्षेत्र में पछाड़ा-पोंटिंग
परीकथा की तरह रहा करियर-गिलक्रिस्ट
मुगदल छोड़कर बल्ला थामा....
जीत से देश का ‍सिर ऊँचा-मनमोहन
ईंट का जवाब पत्थर से...