राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने एक जनवरी 2008 से 20 खिलाड़ियों को दिए जाने वाले नए केंद्रीय अनुबंध के लिए बुधवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को 30 क्रिकेटरों के नाम की सिफारिश की।
बोर्ड के करीबी सूत्रों ने बताया कि नया केंद्रीय अनुबंध प्रदर्शन के आधार पर ही दिया जाएगा। मुख्य चयनकर्ता सलाउद्दीन अहमद ने कहा कि बोर्ड के पास इन 30 खिलाड़ियों की सू़ची से बाहर से किसी अन्य क्रिकेटर को भी अनुबंध देने का अधिकार है।
उसने कहा कि लेकिन अब बोर्ड इस सूची से 20 खिलाड़ियों को चुनेगी और यह उनका विवेकाधिकार है कि वे किसी अन्य क्रिकेटर को भी चुन सकते हैं।
सलाउद्दीन ने कहा कि जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली आगामी श्रृंखला खिलाड़ियों के लिए आत्मविश्वास हासिल करने के लिए बढ़िया मौका होगी क्योंकि इसके बाद मार्च अप्रैल में टीम ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।
|