भारतीय टीम प्रबंधन भले ही मुनाफ पटेल को टीम में शामिल करने की इच्छुक हो लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड इस तेज गेंदबाज के व्यवहार से खुश नहीं है और उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने पर दोबारा विचार कर रही है।
ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआई ने मुनाफ के महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच रत्नागिरी में चल रहे रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेलने के फैसले पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है।
इसके अलावा न तो महाराष्ट्र बोर्ड और न ही क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी उनकी उपलब्धता के बारे में उनसे संपर्क साध पाए हैं।
बीसीसीआई के सूत्र ने कहा कि यह ऐसी बात है जो अधिकारियों को पसंद नहीं आई है। अगर बोर्ड को उसकी फिटनेस के बारे में सही प्रतिक्रिया नहीं मिलती है और अगर वह घरेलू मैचों में अपनी फिटनेस साबित नहीं करता है तो उसका ऑस्ट्रेलिया जाना बहुत मुश्किल हो जाएगा।
मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर भी मुनाफ से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें भी नहीं मालूम है कि वह कहाँ है।
|