मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारत पर संकट गहराया
भारत 196, ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 179
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सिरीज के पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों ने बेहद गैरजिम्मेदाराना खेल दिखाया, जिसकी वजह से भारत गहरे संकट में फँस गया है।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 343 पर समाप्त करने के बाद भारतीय सूरमा भी 196 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय पारी को समेटने में स्टूअर्ट क्लार्क, ब्रेट ली (चार-चार विकेट) और ब्रेड हॉग ( दो विकेट) की खास भूमिका रही। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 147 रनों की बढ़त हासिल की।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पार में बिना विकेट खोए 32 रन जुटा लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 179 हो गई है। खेल के अभी तीन दिन बाकी हैं और हालात भारत के खिलाफ लग रहे हैं।

आज सुबह ऑस्ट्रेलिया ने 337/9 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन जहीर खान ने स्टूअर्ट क्लार्क (21) को आउट करके उसकी पारी को 343 पर समेट दिया। जहीर ने चार जबकि अनिल कुंबले ने पाँच खिलाडि़यों को आउट किया।

जब भारतीय पारी शुरू हुई तो तथाकथित मजबूत बैटिंग लाइन-अप से उम्मीद थी कि वह ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त हासिल करे, लेकिन पहले सेशन में ही भारतीय बल्लेबाजी की पोल खुल गई। दोनों सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर (4) और राहुल द्रविड़ (5) असफल रहे और इनके आउट होते ही भारत पर दबाव बन गया। इसके बाद लक्ष्मण (26) और तेंडुलकर (62) स्कोर को 55 रनों तक ले गए।

इस स्कोर पर ब्रेट ली ने लक्ष्मण को पोंटिंग के हाथों कैच करवाकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद तेंडुलकर और गांगुली ने चौथे विकेट के लिए 65 रन जोड़े। जब लग रहा था कि तेंडुलकर एक बड़ी पारी खेलेंगे ‍तब क्लार्क ने उनके डंडे बिखेर दिए। उन्होंने 62 रन बनाए।

युवराजसिंह (0) और महेंद्रसिंह धोनी (0) तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इन दोनों को स्टूअर्ट क्लार्क ने आउट किया। कुंबले ने ब्रेट ली का शिकार होने से पहले 27 रनों का योगदान दिया। भारतीय पारी 196 रनों पर सिमटी और इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 147 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त मिली।

क्रिकेट टिकर डाउनलोड करें
ऑनलाइन क्रिकेट स्कोर
और भी
बल्लेबाजों के लिए पिच मुश्किल-हेडन
डूंगरपुर सीसीआई सदस्य चुना जाना तय
गांगुली का जश्न कोलकाता में मनाया
हमने बेजोड़ वापसी की-कुंबले
द्रविड़ ने टेलर को पीछे छोड़ा
गिली और मैं अच्छे दोस्त नहीं-वॉर्न