मुख्य पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बल्लेबाजों के लिए पिच मुश्किल-हेडन
भारत ने पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट पर 337 रन पर रोककर भले ही बेजोड़ प्रदर्शन किया हो लेकिन मैथ्यू हेडन का मानना है कि मेहमान टीम के बल्लेबाजों को भी इस पिच पर परेशानी होगी, जो अगले कुछ दिनों में निश्चित रूप से बल्लेबाजी के लिये मुश्किल हो जाएगी।

हेडन ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना करते हुए 124 रन की पारी खेली और फिल जैक्स के साथ पहले विकेट के लिए 135 रन जोड़कर टीम को ठोस शुरुआत दिलाई लेकिन टीम इस पहले दिन इस मजबूत शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी।

पहले दिन के खेल के बाद हेडन ने कहा मेरा मानना है कि हमने कुछ ज्यादा ही विकेट गँवा दिए। इसमें कोई शक नहीं। लेकिन मेरे हिसाब से यह मुश्किल विकेट है और अगले चार दिनों में हालात और दिक्कत पैदा करेंगे।

उन्होंने कहा तथ्य यह है कि हम काफी मुश्किल विकेट पर खेल रह हेडन ने कहा कि विकेट धीमा हो रहा है और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज मेहमान बल्लेबाजों का जीना मुहाल कर देंगे।

उन्होंने कहा विकेट धीमा होता जाएगा और गेंदबाजों पर रन बनाना चुनौतीपूर्ण होगा। मुझे लगता है कि आप देख सकेंगे कि ऑस्ट्रेलिया कैसे पूरे प्रयास के साथ दबाव डालता है और भारत की मुश्किलें बढ़ाता है।

हेडन ने कहा मैं आश्वस्त हूँ कि विकेट टूटेगी इसे देखकर ही ऐसा लगता है। अंतिम कुछ दिनों में इस पर बल्लेबाजी करना मुश्किल होगा। शतकों की संख्या में पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर पीछे छोड़ने वाले इस 36 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने कहा कि वह बॉक्सिंग-डे टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार थे।
और भी
डूंगरपुर सीसीआई सदस्य चुना जाना तय
गांगुली का जश्न कोलकाता में मनाया
हमने बेजोड़ वापसी की-कुंबले
द्रविड़ ने टेलर को पीछे छोड़ा
गिली और मैं अच्छे दोस्त नहीं-वॉर्न
सब कुछ बल्लेबाजों पर निर्भर