क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष राजसिंह डूंगरपुर का क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) का दोबारा सदस्य बनना लगभग तय है। इससे पहले क्लब की कार्यकारी समिति ने वित्तीय नियमितताओं के आरोप में उन्हें दो साल के लिए निलंबित कर दिया था।
सीसीआई सूत्रों के अनुसार क्लब की कल सुबह होने वाली विशेष आम बैठक में डूंगरपुर का निलंबन खत्म किये जाने के बाद उन्हें फिर से क्लब से जोड़ा जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद शाम को क्लब की वार्षिक आम बैठक होगी, जिसमें चुनाव के लिए डूंगरपुर के अलावा दस अन्य के नाम पहले ही तैयार किए जा चुके हैं।
क्लब के सूत्रों ने बताया कि आई एम कादरी की अध्यक्षता वाली कार्यकारी समिति ने विशेष आम बैठक से पहले ही अपना इस्तीफा दे दिया है लेकिन इसमें डूंगरपुर के समर्थक चार सदस्य शामिल नहीं है।
|