पाकिस्तानी अंपायर असद रऊफ को आईसीसी ने हटायाअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिनस्तानी अंपायर असद रऊफ को आगामी चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट से हटा दिया है। आईसीसी ने यह फैसला स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल की वजह से लिया है। असद का नाम मुंबई पुलिस की जांच में आया था, इसीलिए आईसीसी ने यह कार्रवाई की है।