फीफा विश्व कप 2010 | कॉमनवेल्थ गेम्स | एशियाड 2010 | हॉकी विश्व कप 2010 | समाचार | आलेख
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » अन्य खेल » समाचार » नाकआउट चरण में पहुंच सकते हैं : जयराम
मकाउ में अगले सप्ताह थामस कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने को लेकर उत्साहित देश के चोटी के बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम ने आज विश्वास जताया कि टीम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के नाकआउट चरण में पहुंचने में सफल रहेगी।

जयराम ने कहा मैं थामस कप में खेलने को लेकर काफी उत्साहित हूं। मैं पहली बार देश का प्रतिनिधित्व करूंगा और मैं भारत की जीत के लिए अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा। चेन्नई में जन्मा यह खिलाड़ी पिछले साल विश्व चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था।

उन्होंने कहा मैं पहले एकल मैच में खेलूंगा। मैंने ड्रा नहीं देखा है लेकिन मैं जानता हूं कि यदि हम टीम के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो हम नाकआउट चरण में पहुंच सकते हैं।

दुनिया में 27वें नंबर के इस भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि लंदन ओलिम्पिक के लिएक्वालीफाई करना इस साल की प्राथमिकता होगी और वह साल के आखिर तक शीर्ष दस में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।

जयराम ने कहा यह बहुत महत्वपूर्ण वर्ष है। यह ओलिम्पिक वर्ष है और इससे अधिक मैं क्या कह सकता हूं। मुझे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने और अपनी रैंकिंग में सुधार करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा मैं जल्द से जल्द शीर्ष दस में जगह बनाना चाहता हूं, संभवत: इस साल के आखिर में। मैं ओलिम्पिकके लिए क्वालीफाई करने वाला पहला खिलाड़ी बनना चाहता हूं। इंडियन सुपर सिरीज आखिरी टूर्नामेंट होगा जिसके बाद विश्व रैंकिंग से क्वालीफिकेशन का फैसला होगा। (भाषा)
संबंधित जानकारी
WebduniaWebdunia