फीफा विश्व कप 2010 | कॉमनवेल्थ गेम्स | एशियाड 2010 | हॉकी विश्व कप 2010 | समाचार | आलेख
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » अन्य खेल » समाचार » क्रोएशिया ने ऑयरलैंड को हराया
FILE
स्ट्राइकर मारियो मैंडजुकिक के दो गोलों की मदद से क्रोएशिया ने यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप सी मुकाबले में रविवार को यहां आयरलैंड को 3-1 से मात दी। उधर, इटली ने पहले मैच में गत विजेता स्पेन को 1-1 से ड्रॉ पर रोका

क्रोएशिया की ओर से मैंडजुकिक ने तीसरे और 48वें मिनट में दो गोल जबकि निकिका जेलाविक ने 43वें मिनट में गोल दागा। ऑयरलैंड की ओर से एकमात्र गोल सियान सेंट लेजर ने 19वें मिनट में किया।

हाफटाइम तक क्रोएशिया ने ऑयरलैंड पर 2-1 से बढ़त बना ली थी। इससे पहले इटली और स्पेन के बीच पहला हाफ गोलरहित रहा। इटली ने स्थानापन्न एंटोरियो डी नटाले के 61वें मिनट में किए गए गोल के जरिए 1-0 से बढ़त बनाई।

इटली के गोल के चार मिनट बाद स्पेन के सेस फैबरेगास ने गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इटली ने विश्व विजेता स्पेन के खिलाफ निर्भीकता के साथ खेलते हुए पहले हाफ में विशेष तौर पर बेहतर प्रदर्शन किया। (भाषा)
संबंधित जानकारी
Feedback Print