शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. राष्ट्रीय केटलबेल स्पर्धा में मध्यप्रदेश को मिले तीन स्वर्ण
Written By
Last Modified: मंगलवार, 12 जनवरी 2016 (19:58 IST)

राष्ट्रीय केटलबेल स्पर्धा में मध्यप्रदेश को मिले तीन स्वर्ण

राष्ट्रीय केटलबेल स्पर्धा में मध्यप्रदेश को मिले तीन स्वर्ण - राष्ट्रीय केटलबेल स्पर्धा में मध्यप्रदेश को मिले तीन स्वर्ण
इंदौर। मुंबई में बॉडी एक्स्पो के तहत 9 व 10 जनवरी को हुई राष्ट्रीय केटलबेल स्पर्धा में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और पांच रजत पदक जीते। 
टीम के हेड कोच व द वर्ल्ड जिम एंड फिटनेस सेंटर के संचालक मनीष आर्य ने बताया कि मध्यप्रदेश के ओर से पुरुष वर्ग में कुलदीप सिंह व आदर्श यादव ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं महिला वर्ग में वर्षा आर्य ने पहला स्थान हासिल किया। कुलदीप और वर्षा को बेस्ट पुरुष व महिला केटलबेल लिफ्टर का पुरस्कार मिला। 
 
कृष्णकांत कौशल, हिम्मत पावर, नूपुर सिंह, खुशबू गर्गे और सीमा सिंह ने रजत पदक अपने नाम किए। टीम के कोच मनोज शर्मा थे।