गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 12 अप्रैल 2014 (15:45 IST)

मानवजीत सिंह संधू ने 'सोने की चिड़िया' पर साधा निशाना

मानवजीत सिंह संधू ने ''सोने की चिड़िया'' पर साधा निशाना -
FILE
नई दिल्ली। भारत के दिग्गज डबल ट्रैप निशानेबाज मानवजीत सिंह संधू ने अमेरिका के टस्कन में आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में शुक्रवार को दो बार के ओलंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के माइकल डायमंड को पछाड़कर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया।

यहां प्राप्त जानकारी के मुताबिक देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेलरत्न से सम्मानित 37 वर्षीय संधू ने क्वालीफिकेशन में 121 और फाइनल में 13 अंक बनाए और सोने के तमगे के हकदार बने।

दुनिया के पूर्व नंबर एक डबल ट्रैप निशानेबाज संधू ने सेमीफाइनल में 15 में से 14 निशाने सटीक लगाए। भारतीय निशानेबाज ने इससे पहले आखिरी बार 4 साल पहले विश्व कप चरण में जीत हासिल की थी।

साल 1996 में अटलांटा और 2000 में सिडनी ओलंपिक में स्वर्ण पदक तथा राष्ट्रमंडल खेलों में 5 स्वर्ण जीतने वाले डायमंड ने रजत और 2004 के ओलंपिक चैंपियन रूस के एलेक्सी एलीपोव ने कांस्य पदक जीता। (वार्ता)