गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम जापान से हारी
Written By
Last Modified: इंचियोन , सोमवार, 22 सितम्बर 2014 (13:00 IST)

भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम जापान से हारी

भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम जापान से हारी - भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम जापान से हारी
इंचियोन। भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम को एशियाई खेलों में ग्रुप ए के दूसरे मैच में जापान ने 3-0 से हराया। पहले मैच में भारत को मेजबान दक्षिण कोरिया ने मात दी थी। इस मुकाबले में भी भारत जापान के सामने कहीं टिक नहीं सका जिसने 56 मिनट के भीतर उसे 25-6, 25-11, 25-12 से हराया।

भारत के लिए 17 बरस की निर्मला ने 9 अंक बनाए जबकि रेखा को 4 अंक मिले। जापान के लिए मारी होरिकावा ने 10 अंक बनाए जबकि शिमामुरा हारूयो और मुरानागा नाओ ने 9-9 अंक जुटाए। भारत को बुधवार को थाईलैंड से खेलना है। (भाषा)