गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 21 नवंबर 2013 (15:08 IST)

पूर्व खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया देगा मुफ्त टिकट

पूर्व खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया देगा मुफ्त टिकट -
FILE
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को घोषणा की कि आगामी जूनियर विश्व कप में पूर्व ओलंपियनों और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मुफ्त टिकट दिए जाएंगे। टूर्नामेंट 6 से 15 दिसंबर तक मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा।

हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति के अनुसार सभी पूर्व ओलंपियनों और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को इस सिलसिले में अजित पाल सिंह और डॉक्टर आरपी सिंह से संपर्क करना होगा।

हॉकी इंडिया के महासचिव नरिंदर बत्रा ने कहा कि हॉकी इंडिया सभी पूर्व हॉकी ओलंपियनों और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को हीरो हॉकी जूनियर विश्व कप देखने का न्योता देता है। उनकी मौजूदगी से युवा भारतीय टीम का हौसला बढेगा।

10 दिवसीय टूर्नामेंट में 16 टीमों को 4-4 के समूह में बांटा गया है। पूल ए में जर्मनी, पाकिस्तान, बेल्जियम और मिस्र हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, अर्जेंटीना और फ्रांस पूल बी में हैं। भारत पूल सी में हॉलैंड, कोरिया और कनाडा के साथ है। पूल डी में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और मलेशिया हैं। (भाषा)