गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

ध्यानचंद भी 'भारत रत्न' के हकदार-मिल्खा सिंह

ध्यानचंद भी ''भारत रत्न'' के हकदार-मिल्खा सिंह -
FILE
बेंगलुरु। अपने जमाने के दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह ने कहा कि ध्यानचंद भी 'भारत रत्न' के हकदार हैं और इसलिए सरकार को हॉकी के जादूगर को सम्मानित करना चाहिए। मिल्खा ने यहां कहा कि ध्यानचंद 'भारत रत्न' के हकदार हैं।

भारत में इस तरह का खिलाड़ी कभी पैदा नहीं हुआ। सचिन को यह सम्मान दिया गया ठीक है लेकिन उन्हें ध्यानचंद को भी यह सम्मान देने के बारे में तुरंत फैसला करना चाहिए।

हाल में संन्यास लेने वाले स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न पाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। (भाषा)