गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
Written By भाषा

दीपिका-जोशना ने जीत के साथ की शुरुआत

दीपिका-जोशना ने जीत के साथ की शुरुआत -
ग्लास्गो। भारत की शीर्ष स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा की जोड़ी ने राष्ट्रमंडल खेलों की महिला युगल स्पर्धा में जीत के साथ शुरुआत की जब इस जोड़ी ने यहां श्रीलंका की मिहिल्या मेथसरानी और नंदिंधी उदांग्वा को सीधे गेम में हराया।

भारत की पांचवीं वरीय जोड़ी ने महिला युगल के पूल डी मैच में 2-0 (11-3, 11-4) से जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग में हालांकि सौरव घोषाल और हरिंदर पाल संधू की जोड़ी पूल डी के मैच में वेल्स के पीटर क्रीड और डेविड इवान्स की 10वीं वरीय जोड़ी को कोई टक्कर नहीं दे पाई।

घोषाल और संधू की सातवीं वरीय जोड़ी को 0-2 (8-11, 3-11) से शिकस्त का सामना करना पड़ा। (भाषा)