बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

जीव मिल्खासिंह चौथे स्थान पर

जीव मिल्खासिंह चौथे स्थान पर -
जीव मिल्खासिंह का 85 लाख डॉलर इनामी राशि के विश्व गोल्फ चैम्पियनशिप खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया और अंतिम दौर में दो अंडर 70 के स्कोर से उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।

यह जीव का किसी भी मेजर चैम्पियनशिप में सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी रहा। वे पिछले साल पीजीए चैम्पियनशिप में संयुक्त नौवें स्थान पर रहे थे।

उनका कुल स्कोर चार अंडर 274 रहा और वे फिल मिकेलसन से पाँच शॉट पीछे रहे। एशिया के मौजूदा नंबर एक गोल्फर जीव को 3 लाख 60 हजार डॉलर का चेक प्राप्त हुआ।