शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Wimbledon, Tournament, tennis, 2015
Written By
Last Updated : मंगलवार, 30 जून 2015 (15:04 IST)

विम्बल्डन टूर्नामेंट के बारे में रोचक बातें

विम्बल्डन टूर्नामेंट के बारे में रोचक बातें - Wimbledon, Tournament, tennis, 2015
विम्बल्डन टूर्नामेंट सोमवार से शुरू हो चुका है। विम्बल्डन टेनिस का एक प्रसिद्ध टूर्नामेंट है। आइए आपको बताते हैं विबल्डन के बारे में कुछ रोचक बातें।      

1. विम्बल्डन 1877 में शुरू हुआ। विम्बल्डन जेंटलमेन सिंगल चैंपियनशिप के रूप में शुरू हुआ जिसमें सिर्फ 22 खिलाड़ी सम्मिलित हुए थे।

2. महिलाओं का सिंगल टेनिस इवेंट्स विम्बल्डन में 1884 में शुरू हुआ जिसमें 13 खिलाड़ी सम्मिलित हुए।

3. विम्बल्डन एक ऐसा टूर्नामेंट है जो सिर्फ घास पर खेला जाता है। ऑस्ट्रेलियन ओपन और यूएस ओपन भी  एक-एक बार घास पर खेले जा चुके हैं।     

4. इस साल की चैंपियनशिप में खिलड़ियों को 26.75 मिलियन पाउंड प्राइज मनी के रूप में दिए जाएंगे।

5. पिछले  विम्बल्डन टूर्नामेंट के चैंपियन नोवान जोकोविक(पुरुष वर्ग) और पेट्रा क्वीतोवा(महिला वर्ग) हैं। 
 
6. विम्बल्डन में आज तक का सबसे लंबा मैच 2010 के टूर्नामेंट में जॉन इसनर(यूएसए) और निकोलस माहुत( फ्रांस) के बीच खेला गया था। यह मैच तीन दिनों तक खेला गया।

बाद में मैराथन मैन जॉन इसनर  ने निकोलस माहुत को 6-4, 3-6, 6-7 (7), 7-6 (3), 70-68 से हरा दिया। यह मैच पूरे 11 घंटे 5 मिनट तक खेला गया। इसका अंतिम सेट पूरा 8 घंटे 11 मिनट तक चला  था। 
 
7. विम्बल्डन में सबसे ज्यादा ऐस का रिकॉर्ड क्राटियान गोरन(2001) के नाम पर है, उनके नाम 212  ऐस दर्ज हैं।      वहीं एलेक्जेंडर स्टीवसन(1999) और सेरेना विलियम्स(2008) के नाम 57-57 ऐस  दर्ज हैं। 
 
अगले पेज पर विम्बल्डन का सबसे छोटे कद का खिलाड़ी...

8. विम्बल्डन में सबसे तेज गति से सर्व करने का रिकॉर्ड पुरुष वर्ग में अमेरिका के टेलर डेन्ट के नाम है, जिसने 2010 में नोवान जोकोविक के खिलाफ खेलते हुए 148 मील/घंटा की रफ्तार से सर्व किया था। 
वहीं महिला वर्ग में यह रिकॉर्ड वीनस विलियम्स के नाम है जिन्होंने 2008 में 129 मील/घंटा के रफ्तार  से सर्व किया था। 
 
9. अब तक सिर्फ 7 विम्बल्डन टूर्नामेंट बारिश के बिना खेले गए हैं वरना विम्बल्डन और बारिश का चोली दामन का साथ रहा है। 

10. विम्बल्डन के दौरान गेंदें पकड़ने के लिए करीब 200 लड़के व लड़कियां कोर्ट में लगाए जाते हैं। 
 
11.  अभी तक विम्बल्डन में 54,250 गेंदें इस्तेमाल की जा चुकी हैं। 
 
12. विम्बल्डन में अब तक का सबसे छोटा कद वाला खिलाड़ी सीजी होहिंग था, जिसकी लंबाई मात्र 4 फीट 8       इंच थी। 
 
13. विम्बल्डन से बाहर निकाला जाने वाला खिलाड़ी टिम हेनमन है, जिसने पुरुष युगल के मुकाबले के दौरान  एक बॉल पकड़ने वाली लड़की को पीट दिया गया था।  जिसके बाद उसे टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए        अयोग्य घोषित कर दिया था। 
 
14. अब तक का सबसे लंबा विम्बल्डन करियर फ्रेंच जीन बोरोत्रा का रहा है। वे 1922 से 1964 तक मेन्स सिंगल में 35 बार  शामिल हुए। 
 
अगले पेज पर सबसे कम उम्र में विम्बल्डन  जीतने वाला खिलाड़ी...

  
 
15. विम्बल्डन का सबसे कम उम्र का पुरुष विनर खिलाड़ी बोरिस बेकर(जर्मनी) है, जिसने 1985 में  17 वर्ष की आयु में मेंन्स सिंग्ल्स का खिताब जीता था। 
 
16. विम्बल्डन का अब तक का सबसे छोटा मैच 1881 में खेला गया। 1881 के विम्बल्डन फाइनल में विलियम रेनशॉ ने जॉन हार्टले को सीधे सेटों में 6–0, 6–1, 6–1 से हरा दिया था और यह मैच          महज 37 मिनट तक चला था। 
 
17. महिला वर्ग में सबसे कम उम्र में विम्बल्डन का खिताब जीतने का रिकॉर्ड मार्टिना हिंगिस के नाम है। हिगिंस ने 1996 में 15 वर्ष की उम्र में यह टाइटल जीता था। 
 
18. टूर्नामेंट का एक नियम है कि खिलाड़ियों को सफेद पोशाक पहनना जरूरी है। 
 
19. यह टूर्नामेंट पूरे 2 हफ्तों तक चलता है जिसमें 622 मैचे खेले जाते हैं।